{"_id":"69b3e8be48b3a96264042c64","slug":"video-ayathhaya-ma-hatha-nava-varashha-ka-pahal-thana-bhavaya-oura-aathhayatamaka-vatavaranae-ma-manaya-jaega-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में हिंदू नव वर्ष का पहला दिन भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में हिंदू नव वर्ष का पहला दिन भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया जाएगा
रामनगरी अयोध्या में हिंदू नव वर्ष का पहला दिन इस बार भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया जाएगा। नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर साधु-संतों और श्रद्धालुओं द्वारा रामकोट की परिक्रमा निकाली जाएगी। राम मंदिर ट्रस्ट ने इस अवसर पर पूरे शहर में धर्म ध्वज फहराने और दीप प्रज्वलित करने का आह्वान भी किया है।
रामनगरी अयोध्या में हिंदू नव वर्ष के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। नव संवत्सर की पूर्व संध्या, यानी 18 मार्च की शाम संत-महंत, साधु-संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र होकर रामकोट की परिक्रमा करेंगे।
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा के अनुसार, संत समाज द्वारा रामकोट परिक्रमा की यह परंपरा पिछले 21 वर्षों से निरंतर निभाई जा रही है। प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर सभी संत-महंत और भक्तगण गजेंद्र मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वहीं से रामकोट परिक्रमा का शुभारंभ किया जाएगा।
इस दौरान संत समाज और श्रद्धालु भगवान श्रीराम से देश, समाज और सनातन धर्म की मंगलकामना करते हुए प्रार्थना करेंगे कि आने वाला नव वर्ष सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। इसी अवसर पर राम मंदिर ट्रस्ट ने रामनगरी के प्रमुख मंदिरों पर धर्म ध्वज फहराने और हर घर में दीप प्रज्वलित करने का भी आह्वान किया है। साथ ही श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के उपलक्ष्य में अयोध्या के सभी मंदिरों और घरों में धर्म ध्वज फहराने की अपील की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।