{"_id":"69b41773ba9be043e80facfa","slug":"video-ayathhaya-ma-sharamathabhagavata-katha-ka-lkara-tayaraya-taja-vathhayaka-abhaya-saha-na-ka-samakashha-bthaka-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में श्रीमद्भागवत कथा को लेकर तैयारियां तेज, विधायक अभय सिंह ने की समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में श्रीमद्भागवत कथा को लेकर तैयारियां तेज, विधायक अभय सिंह ने की समीक्षा बैठक
यूपी के अयोध्या में गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के आवास पर 14 मार्च से आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को विधायक ने तारुन ब्लॉक मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में गांव-गांव में बांटे जा रहे निमंत्रण पत्रों और आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक लोगों तक निमंत्रण पहुंचाया जाए, ताकि श्रद्धालु बड़ी संख्या में कथा में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त कर सकें।
कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में चल रही तैयारियों और निमंत्रण वितरण की प्रगति से विधायक को अवगत कराया। इस दौरान विधायक ने आपसी समन्वय के साथ आयोजन को भव्य और सफल बनाने का आह्वान किया। समीक्षा बैठक में बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।