{"_id":"6a2849c1183e4360990fca99","slug":"mathematics-posed-challenges-while-hindi-and-general-studies-brought-relief-ayodhya-news-c-13-1-jam1008-1775255-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: गणित ने पैदा की मुश्किलें, हिंदी व जीएस ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: गणित ने पैदा की मुश्किलें, हिंदी व जीएस ने दी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 09 Jun 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज से उत्तर प्रदेश पुलिस की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अयोध्या। पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को अधिकतर परीक्षार्थियों ने गणित के प्रश्नपत्र को अपेक्षाकृत समय लेने वाला बताया, जबकि हिंदी और सामान्य अध्ययन (जीएस) के प्रश्न सामान्य स्तर के रहे।
परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलने के बाद परीक्षार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। शहर के जीआईसी से परीक्षा देकर निकले अंश पांडेय ने बताया कि गणित के सवाल हल करने में अधिक समय लगा। हालांकि, हिंदी और सामान्य अध्ययन के प्रश्न सरल थे। अंशिका सिंह ने बताया कि करंट अफेयर्स के कुछ प्रश्नों ने मुश्किल पैदा की, जबकि अन्य विषयों के प्रश्न सामान्य स्तर के थे। वरुण वर्मा व मालती श्रीवास्तव का कहना था कि प्रश्नपत्र संतुलित था। हिंदी विषय का स्तर काफी अच्छा था, लेकिन गणित कठिन था। नियमित तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छे अंक हासिल करना आसान रहेगा।
उधर, उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए दूसरे दिन जिले के 12 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इसमें प्रथम पाली में कुल 5136 अभ्यर्थियों में 4162 (81.04%) उपस्थित रहे तथा 974 अभ्यर्थी (18.96%) अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 5136 अभ्यर्थियों में 4221 (82.19%) उपस्थित रहे तथा 915 (17.81%) अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड से ही छांव का प्रबंध
कड़ाके की धूप में परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों के लिए छांव का कोई इंतजाम न होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई अभ्यर्थियों ने तो एडमिट कार्ड से ही छांव का प्रबंध करने का प्रयास किया। प्रवेश द्वार पर सभी अभ्यर्थियों की चेकिंग के बाद ही उन्हें जाने की अनुमति दी गई। किसी भी अभ्यर्थी को इलेक्ट्रानिक गैजेट नहीं ले जाने दिया गया। सभी अभ्यर्थियों के पूरे शरीर और जूते खोलवाकर चेकिंग की गई।
बस अड्डे पर भीड़, जाम की स्थिति
परीक्षा छूटने के बाद विभिन्न केंद्रों के बाहर जाम की स्थिति रही। इसके साथ ही बस अड्डे पर भी अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बस में चढ़ने के लिए धक्का मुक्की की स्थिति पैदा हुई। कई अभ्यर्थी तो भीड़ से बचने के लिए किनारे हो लिए। बसों में अभ्यर्थियों को किराये में आधे छूट की सुविधा मिली। महिला अभ्यर्थियों के साथ आए अभिभावकों ने परीक्षा केंद्रों के बाहर पेड़ के नीचे या दुकानों के शेड में समय बिताया।

Trending Videos