सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mother and child die during delivery in Ayodhya, doctor accused of negligence

Ayodhya: अयोध्या में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 01 Apr 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने मौके पर मौजूद न रहकर फोन पर ही स्टाफ को निर्देश दिए, जिसके चलते प्रसव के दौरान लापरवाही हुई और दोनों की मौत हो गई।

Mother and child die during delivery in Ayodhya, doctor accused of negligence
मृतका सोनी यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

अयोध्या शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित बल्ला हाता मोहल्ले में मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया।
Trending Videos


बेनीगंज निवासी मृतक के परिजन सुरेश यादव ने सोनी यादव को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर अंजली श्रीवास्तव ने मौके पर मौजूद न रहकर फोन पर ही स्टाफ को निर्देश दिए, जिसके चलते प्रसव के दौरान लापरवाही हुई और दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग रिकाबगंज पुलिस चौकी पर एकत्र हो गए और डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा अस्पताल को सीज करने की मांग करने लगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed