सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mother and Daughter Beaten; Case Filed Against Four

Ayodhya News: मां-बेटी को पीटा, चार के खिलाफ रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 29 Mar 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Mother and Daughter Beaten; Case Filed Against Four
विज्ञापन
पूरा बाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के मडना में छत निर्माण को लेकर हुए विवाद में महिला व उसकी बेटी को पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

मडना निवासी राधेश्याम निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 मार्च की शाम उनकी पत्नी कौशल्या और बेटी गुड़िया घर पर छत निर्माण के लिए मसाला तैयार कर रही थीं। इसी दौरान छोटे भाई गगाराम निषाद अपनी पत्नी आशा तथा पुत्र अमर व आजाद के साथ वहां पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घर पहुंचने पर पत्नी को डॉक्टर के पास ले गया जहां से उसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया था। पीड़ित के अनुसार इलाज कराने के बाद वह रविवार को थाने पहुंचा और घटना की तहरीर दी। थानाध्यक्ष महराजगंज राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed