{"_id":"6a7f61b23d614e872e035bb4","slug":"nishad-party-district-president-asaram-placed-under-house-arrest-ayodhya-news-c-97-1-ayo1044-156367-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष आसाराम नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष आसाराम नजरबंद
Sat, 15 Aug 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस निगरानी में आसाराम निषाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौराघाट। घुरीटीकर गांव में जमीन विवाद प्रकरण पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर तिकोनिया पार्क में शुक्रवार को धरना प्रस्तावित किया था। धरने से पहले पुलिस प्रशासन ने जिलाध्यक्ष आसाराम निषाद को नजरबंद कर लिया। कहा कि घुरीटीकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग जारी रहेगी। गांव के रामतीरथ निषाद और राममूरत मौर्य के बीच तीन फीट जमीन को लेकर विवाद है। एक पक्ष आबादी भूमि तो दूसरा चक का हिस्सा होने का दावा करता है। हाल ही में रामतीरथ निषाद ने अपने घर के पीछे रास्ता खोला था। इसकी शिकायत दूसरे पक्ष ने गयासपुर पुलिस चौकी में की। चौकी प्रभारी आफताब अंसारी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे जहां पुलिस के घर में घुसने पर महिलाओं ने विरोध किया, जिससे विवाद बढ़ा। इसी प्रकरण में निषाद पार्टी ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर धरना प्रस्तावित किया था।
विज्ञापन