{"_id":"6a7f616699ddec228f0aaf44","slug":"roads-were-closed-people-had-to-take-a-two-kilometer-detour-to-reach-their-destination-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-156349-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बंद कर दिए रास्ते, दो किमी घूमकर पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बंद कर दिए रास्ते, दो किमी घूमकर पहुंचे लोग
Sat, 15 Aug 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की बैरीकेडिंग के कारण परेशान हुए राहगीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। सावन मेला और 17 अगस्त को पड़ने वाले सावन के तीसरे सोमवार व नागपंचमी पर्व के कारण शुक्रवार सुबह आठ बजे से बाहरी जिलों से आने वाले भारी वाहनों के लिए डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी गई। मालवाहक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। 17 अगस्त की रात 11 बजे तक या भीड़ समाप्त होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे को लेकर शहर के भीतर भी यातायात रोकने और बैरियर लगाने से स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं की परेशानी का सामना करना पड़ा।
रास्ता रोकने से बढ़ गई दो किमी दूरी
दोपहर करीब 12:41 बजे बभनान से दिलीप यादव, हृदयराम सहित कई और लोग अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या आए थे। दाह संस्कार के बाद उन्हें रामकथा पार्क से सरयू के किनारे-किनारे घाट की ओर जाना था। सुरक्षा का हवाला देकर उन्हें नहीं जाने दिया गया। राहगीरों का कहना था कि सामान्य स्थिति में करीब 300 मीटर की दूरी तय करनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री के आगमन के चलते रास्ता रोक दिया गया। डायवर्जन के कारण उन्हें करीब दो किमी घूमकर जाना पड़ा।
रामपथ पर पसरा सन्नाटा, गलियों में भी बैरियर
मुख्यमंत्री के काफिले और सुरक्षा व्यवस्था के चलते रामनगरी के प्रमुख मार्गों पर आवागमन सीमित रहा। मुख्य रास्तों के अलावा गलियों के मुहाने पर भी बैरियर लगा दिए गए। इससे स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा। लोगों की शिकायत रही कि काफिला गुजरने के बाद रास्ते तत्काल खोल दिए जाने चाहिए थे, लेकिन कई स्थानों पर ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
दोपहिया वाहन रोकने से दुकानदार परेशान
हनुमानगढ़ी से नजरबाग जाने वाले मार्ग पर दोपहिया वाहनों को रोकने के कारण दुकानदार भी परेशान रहे। दुकानदार राहुल गुप्ता ने बताया कि पुलिस की रोक के कारण उन्हें अपनी दुकान तक पहुंचने में दिक्कत हुई। जरूरी सामान लाने व ले जाने में भी परेशानी हुई और कारोबार प्रभावित रहा। उन्होंने कहा कि मेले और वीआईपी कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था जरूरी है, लेकिन स्थानीय आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्ते होने चाहिए।