फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Once political rivals, Abhay and Khabbu now appear together in a photograph

Ayodhya News: कभी थी सियासी अदावत, अब एक तस्वीर में दिखे अभय और खब्बू

Sat, 24 Oct 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 24 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Once political rivals, Abhay and Khabbu now appear together in a photograph
अयोध्या। सियासत में समीकरण कब बदल जाएं, इसकी बानगी शनिवार को अयोध्या एयरपोर्ट पर देखने को मिली। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के स्वागत में कभी एक-दूसरे के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे विधायक अभय सिंह और पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी अगल-बगल नजर आए। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय भी दोनों साथ-साथ चलते दिखे। दोनों नेताओं की इस मौजूदगी ने गोसाईगंज की सियासत में नए समीकरणों को लेकर चर्चा छेड़ दी है।
विज्ञापन


गोसाईगंज विधानसभा सीट पर अभय सिंह और खब्बू तिवारी के बीच लंबे समय से राजनीतिक मुकाबला रहा है। दोनों नेता अलग-अलग चुनावों में एक-दूसरे के सामने ताल ठोकते रहे हैं। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में अभय सिंह ने खब्बू तिवारी को शिकस्त देकर जीत हासिल की थी। इसके बाद 2017 के चुनाव में खब्बू तिवारी ने अभय सिंह को हराकर विधानसभा में जगह बनाई। वर्ष 2022 के चुनाव में अभय सिंह ने खब्बू तिवारी की पत्नी आरती तिवारी को पराजित कर एक बार फिर गोसाईगंज सीट पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


इस राजनीतिक मुकाबले की एक अहम कड़ी यह भी रही कि अभय सिंह समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ते रहे, जबकि खब्बू तिवारी भाजपा से अपनी सियासी जमीन मजबूत करते रहे। अब राजनीतिक परिस्थितियां बदल चुकी हैं। अभय सिंह ने हाल ही में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। ऐसे में दोनों नेता एक ही पार्टी में हैं और गोसाईगंज सीट पर उनकी राजनीतिक दावेदारी को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, गोसाईगंज विधानसभा सीट पर भाजपा किसे अपना उम्मीदवार बनाएगी, यह भविष्य के गर्भ में है। हालांकि, विनोद तावड़े के स्वागत के दौरान सामने आई इस तस्वीर ने बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच गोसाईगंज की सियासत को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।



साथ दिखे, बातचीत नहीं हुई

विनोद तावड़े के स्वागत के दौरान दोनों नेताओं का अगल-बगल नजर आना इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि गोसाईगंज में दोनों की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता पुरानी रही है। हालांकि, भाजपा के एक पदाधिकारी के मुताबिक, दोनों नेता साथ जरूर थे, लेकिन उनके बीच कोई बातचीत नहीं हुई। पदाधिकारी का कहना था कि अब दोनों एक ही दल में हैं और संगठन के मजबूत कार्यकर्ता हैं। ऐसे में आने वाले समय में दोनों की एक साथ मौजूदगी वाली तस्वीरें सामने आना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed