{"_id":"69e1108fed26fa6c4b006d66","slug":"online-admission-process-begins-at-saket-college-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-147396-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: साकेत महाविद्यालय में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: साकेत महाविद्यालय में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 16 Apr 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। साकेत पीजी कॉलेज में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने इस बार प्रवेश व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुगम और छात्र हितैषी बनाने के लिए कई नई सुविधाओं की घोषणा की है। स्नातक और परास्नातक दोनों कक्षाओं के लिए पंजीकरण 16 अप्रैल से प्रारंभ कर दिया गया है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्राे़ दानपति तिवारी के अनुसार प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कॉलेज की वेबसाइट kssaketpgcollege.ac.in और onlinemyselection.com पर किया जाएगा। पंजीकरण शुल्क 700 रुपये निर्धारित किया गया है। परास्नातक विद्यार्थियों को इस बार विशेष राहत दी गई है। अब छात्र प्रथम या द्वितीय वर्ष की पूरी फीस एकमुश्त जमा करने के बजाय सेमेस्टर के अनुसार दो किस्तों में फीस जमा कर सकेंगे। इसे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए बड़ी सुविधा माना जा रहा है। स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। इस बार सभी वोकेशनल कोर्सेज को प्रयोगशाला आधारित बनाने की तैयारी है, ताकि छात्र कौशल विकास में दक्ष बन सकें।
छात्रसंघ चुनाव के सवाल पर प्राचार्य ने कहा कि यदि जिला प्रशासन का बेहतर सहयोग मिले तो चुनाव कराने में कोई आपत्ति नहीं है। मीडिया प्रभारी प्रो़ आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि छात्रों की सहायता के लिए पहली बार दो हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे। इनमें एक छात्र कल्याण परिषद और दूसरा पुराछात्र परिषद की ओर से संचालित होगा। कॉलेज वेबसाइट को भी बड़े स्तर पर अपडेट किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को सभी जरूरी सूचनाएं और उपयोगी लिंक एक ही स्थान पर मिल सकें। महाविद्यालय में पहली बार प्रवेश उत्सव भी मनाया जाएगा।
प्रवेश के लिए इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी
- प्रवेश संचालन के लिए प्रो. अंजनी कुमार सिंह को मुख्य प्रवेश संयोजक, प्रो. आशुतोष त्रिपाठी को उप प्रवेश संयोजक और डॉ. राम लाल विश्वकर्मा को सह प्रवेश संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं प्रो. अनुराग मिश्र को कला संकाय, प्रो. शिव कुमार तिवारी को विज्ञान संकाय और प्रो. अशोक कुमार मिश्र को वाणिज्य संकाय का प्रभारी बनाया गया है।
बीए में प्रवेश के लिए 20 विषय उपलब्ध
- स्नातक स्तर पर बीए में 2400 सीटें, बीएससी बायो में 540 सीटें, बीएससी गणित में 540 सीटें, बीकॉम में 600 सीटें और बीसीए में 60 सीटों पर प्रवेश होगा। महाविद्यालय प्रशासन का दावा है कि पूर्वांचल में यह ऐसा अकेला महाविद्यालय है जहां बीए में प्रवेश के लिए 20 विषय उपलब्ध हैं। इनमें दर्शनशास्त्र, लोक प्रशासन, गृह विज्ञान, चित्रकला और संगीत जैसे विशिष्ट विषय भी शामिल हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X