{"_id":"69b2f4ac4241e9f5a9050d2f","slug":"police-sub-inspector-recruitment-exam-from-tomorrow-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-144869-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा कल से
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को चार पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 4080 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक की नियुक्ति की जाएगी।
परीक्षा केंद्रों में राजकीय पॉलिटेक्निक (मुमताजनगर लखनऊ रोड) पर 240 और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में भी 240 अभ्यर्थियों की व्यवस्था की गई है। मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज कैंट में 240 , एसएसवी इंटर कॉलेज कश्मीरी मोहल्ला में 480 और विमला देवी वर्मा श्याम लाल राजकीय इंटर कॉलेज कंधारी बाजार रिकाबगंज, बापू बालिका इंटर कॉलेज सहाबगंज और साहबदीन सीताराम बालिका इंटर कॉलेज रामपथ अमानीगंज में भी 240-240 अभ्यर्थियों की परीक्षा कराई जाएगी।
Trending Videos