सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   President will be the chief guest of Ram Mandir flag hoisting ceremony

Ayodhya: राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह की मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति, नवंबर में दुनिया देखेगी समरसता की तस्वीर

नितिन मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 28 Aug 2025 06:51 AM IST
विज्ञापन
सार

परिसर में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन भव्य स्वरूप में होगा। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत भी उपस्थित रहेंगे।

President will be the chief guest of Ram Mandir flag hoisting ceremony
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

रामनगरी 25 नवंबर को इतिहास रचने जा रही है। परिसर में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन भव्य स्वरूप में होगा। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत भी उपस्थित रहेंगे।

Trending Videos


समारोह की तैयारी को लेकर मंगलवार देर शाम तीर्थ क्षेत्र भवन में राम मंंदिर ट्रस्ट, संघ व विहिप के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि समारोह केवल ध्वजारोहण तक सीमित न रहकर राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना, समरसता और संगठन की शक्ति को प्रकट करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 नवंबर को अभिजित मुहूर्त में समारोह का शुभारंभ सुबह 11 बजे से ध्वजा पूजन के साथ होगा। राम मंदिर समेत परिसर के सभी उप मंदिरों के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराई जाएगी। करीब तीन घंटे चलने वाले कार्यक्रम में पूर्वी उत्तर प्रदेश के 49 जिलों से लगभग आठ हजार मेहमानों को बुलाया जाएगा।

अयोध्या से तीन हजार मेहमान बनेंगे समारोह के साक्षी
ध्वजारोहण समारोह में अयोध्या के लोगों को भी सहभागी बनने का अवसर मिलेगा। आठ हजार मेहमानों में से 3000 अयोध्या जिले से होंगे। अब तक 2200 मेहमानों की सूची बन चुकी है। समारोह के लिए 8200 कुर्सियां लगाई जाएंगी। मंगलवार शाम टेंट व कुर्सियों के लिए स्थान चिह्नित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed