सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ADJ Deepak Yadav Appointed Special Judge of SC-ST Court

Ayodhya News: एडीजे दीपक यादव बने एससी-एसटी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 12 Apr 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
ADJ Deepak Yadav Appointed Special Judge of SC-ST Court
विज्ञापन
अयोध्या। जनपद न्यायालय में अपर सत्र न्यायालय तृतीय अदालत के पीठासीन अधिकारी रहे दीपक यादव को एससी-एसटी एक्ट कोर्ट का विशेष न्यायाधीश बनाया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रहीं रंजिनी शुक्ला के स्थान पर प्रिया सक्सेना को दायित्व सौंपा गया है।
Trending Videos

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार मंजीत सिंह की ओर से जारी सूची के अनुसार दीवानी न्यायालय में तैनात एडीजे प्रतिभा नारायण को एडीजे चतुर्थ कोर्ट का पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। वह विद्युत संबंधी विवाद की विशेष न्यायाधीश का दायित्व भी संभालेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट प्रथम प्रदीप कुमार सिंह व द्वितीय रवि कुमार गुप्ता को अपर न्यायाधीश बनाया गया है। कन्नौज दीवानी न्यायालय से अयोध्या स्थानांतरित होकर आए एडीजे हरेंद्र नाथ को एफटीसी प्रथम, फतेहपुर से आए एडीजे अविजित भूषण को एफटीसी द्वितीय, गाजियाबाद से आईं दीपिका तिवारी व मऊ से आए जनार्दन प्रसाद यादव को अपर सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।
इन न्यायाधीशों का हुआ तबादला
अपर सत्र न्यायाधीश/एससी-एसटी एक्ट राकेश कुमार को दीवानी न्यायालय सोनभद्र, विशेष न्यायाधीश विद्युत चोरी अधिनियम कोर्ट के एडीजे मोहिंदर कुमार को सीतापुर, एडीजे षष्ठम प्रेम कुमार को उन्नाव और अपर सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा को मऊ स्थानांतरित किया गया है।
इनसेट
सिविल जज (सी.डि.) व जू.डि. के पीठासीन अधिकारी भी बदले
लखनऊ से स्थानांतरित होकर आने वाली प्रिया सक्सेना को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। अब तक सचिव रही रंजिनी शुक्ला को अपर सिविल जज सी डि/एसीजेएम के पद का दायित्व दिया गया है।
आजमगढ़ से आने वाली मीनल वर्मा को सिविल जज सी.डि. एफटीसी कोर्ट का न्यायिक अधिकारी बनाया गया है। कानपुर नगर से आईं मनीषा गुप्ता को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, गाजियाबाद से आईं मंजरी रावल को न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय बनाया गया है। मथुरा से आए सत्य प्रकाश नारायण तिवारी को सिविल जज (जूडि) सदर का दायित्व सौंपा गया। कानपुर नगर से आए नवनीत कुमार को ग्राम न्यायालय बीकापुर व प्रयागराज से आईं आकांक्षा जायसवाल को ग्राम न्यायालय मिल्कीपुर का पीठासीन अधिकारी बनाया है।
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम शिवांगी त्रिपाठी को सिविल जज हवेली बनाया गया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय रहे आशुतोष सिंह को अपर सिविल जज (जू.डि.) बनाया गया है।

गैर जनपद स्थानांतरित हुए कई मजिस्ट्रेट
सिविल जज सी. डि. रहे अंशुमाली पांडेय को बांदा, सिविल जज सी. डि. एफटीसी रहे अनुज सिन्हा को कानपुर नगर व एसीजेएम तृतीय रहे बलराम दास को जौनपुर स्थानांतरित किया गया है। जूनियर डिवीजन में सिविल जज सदर रहे प्रत्यूष आनंद मिश्रा व सिविल जज हवेली सोनल उपाध्याय को मथुरा, सुलोचना वर्मा को शाहजहांपुर व अजय कुमार को उन्नाव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed