{"_id":"69dbae9e087c587ba40e24a4","slug":"strong-winds-set-homes-ablaze-elsewhere-crops-turned-to-ash-ayodhya-news-c-97-1-ayo1025-147095-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: तेज हवाओं से घर जले, कहीं फसलें हुई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: तेज हवाओं से घर जले, कहीं फसलें हुई राख
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 12 Apr 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
ईंटगांव में लोगों के जले घर।
विज्ञापन
अयोध्या। जनपद में रविवार को तेज हवाओं के कारण आग ने कहर बरपाया। मिल्कीपुर, तारुन, मयाबाजार और बीकापुर क्षेत्रों में कई स्थानों पर आग लगी। इन घटनाओं में घर का सामान और पकी हुई फसलें जलकर राख हो गईं। सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारी क्षति का आकलन करने मौके पर पहुंचे। राजस्व टीमों ने अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है।
मिल्कीपुर के ईंटगांव में दोपहर करीब 12:30 बजे रामशंकर के छप्पर के पास शॉर्ट सर्किट से आग लगी। तेज हवा के कारण आग रामसुमेर, मोहम्मद नईम और राजकुमार के घरों तक फैल गई। उनके बैठका, छप्पर, चारा मशीन, चारपाई और अनाज जैसे घरेलू सामान जल गए। अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। प्रधान प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने पुलिस को सूचना दी। दरोगा गौरव सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार सिंह और लेखपाल ज्ञानप्रकाश द्विवेदी ने क्षति का आकलन किया।
मिल्कीपुर तहसील के मंजनाई पूरे सोखा गांव में अज्ञात कारणों से आग लगी। बताया गया कि कूड़े के ढेर में लगी आग तेज हवा से कांशीराम और तुलसीराम के छप्परों तक फैल गई। उनका सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। लेखपाल दिनेश पांडेय ने क्षति रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी है। इन घटनाओं से क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है।
तारुन और मया बाजार में फसलें जलीं
तारुन प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के शिवरामपुर में रविवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से रमेश यादव की डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने बाल्टी और पानी से आग पर काबू पाया, जिसके बाद नायब तहसीलदार रामखेलावन ने राजस्व टीम भेजी। वेनीगद्दोपुर के नस्तर का पुरवा में लल्लन यादव की गोशाला भी जलकर राख हो गई, जिसमें चारा मशीन और घरेलू सामान नष्ट हुए। जिंप सदस्य हरिश्चंद्र निषाद ने नायब तहसीलदार को सूचित किया, जिन्होंने लेखपाल सियाराम को क्षति मूल्यांकन के लिए भेजा।
मया बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक, मयाभीखी गांव के सीवान में कृपा शंकर तिवारी के खेत में अचानक आग लगने से शिवशंकर, प्रेम शंकर, गौरी शंकर और सुशीला देवी की लगभग पांच बीघा गेहूं की फसल नष्ट हो गई। अग्निशमन विभाग की मदद से आग पर नियंत्रण पाया गया और प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने लेखपाल को सूचना दी।
बीकापुर में गेहूं की फसल को नुकसान
बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार, के मुकीमपुर उर्फ पहाड़पुर में हाई टेंशन विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लगी। बटाईदार गुड्डा पत्नी राजेश की लगभग तीन बीघा कटी हुई गेहूं की फसल जल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई गई। नायब तहसीलदार रामखेलावन ने बताया कि हल्का लेखपाल को क्षति का आकलन करने के लिए भेजा गया है। इन सभी घटनाओं में प्रशासन द्वारा क्षति का मूल्यांकन किया जा रहा है।
Trending Videos