सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   'Nari Shakti Sammelan' to be held on the 17th; women to gather in large numbers

Ayodhya News: 17 को होगा नारी शक्ति सम्मेलन, जुटेंगी मातृशक्तियां

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 12 Apr 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
'Nari Shakti Sammelan' to be held on the 17th; women to gather in large numbers
विज्ञापन
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी अंबेडकर जयंती और नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत विभिन्न आयोजन करेगी। गुरुवार को पूरा बाजार खंड मैदान में नारी शक्ति सम्मेलन होगा, जिसमें हजारों महिलाएं जुटेंगी। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने अभियानों की तैयारियों की समीक्षा की।
Trending Videos




महानगर अध्यक्ष ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान में नगर सभा बैठकें होंगी। नारी शक्ति सम्मेलन और पदयात्रा जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। हस्ताक्षर अभियान और फोन संपर्क के माध्यम से लोगों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिलाओं से अधिनियम पर लेखन, बाइक व स्कूटी रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कला प्रदर्शनी भी होगी। नारी शक्ति मार्च और विजय मार्च जैसे आयोजन भी किए जाएंगे।



रविवार को महानगर के 17 स्थानों पर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं एवं परिसरों में स्वच्छता अभियान चलेगा। सोमवार को अंबेडकर जयंती पर महानगर के सभी 419 बूथों पर पदाधिकारी संविधान की प्रस्तावना का वाचन करेंगे। पार्टी कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में अंबेडकर के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा होगी। मंगलवार और बुधवार को अनुसूचित बस्तियों में घर-घर संपर्क व संवाद अभियान चलाया जाएगा। इसमें समाज के विशिष्ट जनों को सम्मानित किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी अमित मिश्र ने बताया कि सभी कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए अलग-अलग संयोजक नियुक्त किए गए हैं। बैठक में शैलेंद्र कोरी, परमानंद मिश्र, तिलकराम मौर्या, हरभजन गौड़, रीना द्विवेदी, अरविंद सिंह, शशि प्रताप सिंह, वरुण चौधरी, मुकेश तिवारी, रवि सोनकर, रवि शर्मा, स्वाति सिंह, शिवम शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed