{"_id":"6a3010d503586dda22093712","slug":"public-welfare-fair-remains-a-mere-formality-neither-farmers-nor-officials-present-on-the-second-day-ayodhya-news-c-97-1-ayo1024-151829-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जनकल्याण मेला रहा औपचारिक, दूसरे दिन न किसान न अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जनकल्याण मेला रहा औपचारिक, दूसरे दिन न किसान न अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 15 Jun 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मया बाजार। ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण मेला और जागरूकता अभियान औपचारिक साबित हुआ। दूसरे दिन मेले में न तो कोई किसान पहुंचा और न ही जिम्मेदार अधिकारी मौजूद थे। रविवार को पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी ने इसका उद्घाटन किया था। उनके जाते ही टेंट और स्टॉल हटा दिए गए।
केंद्र और राज्य सरकार ने जनहित की योजनाओं से लोगों को जागरूक करने के लिए हर ब्लॉक में शिविरों की तैयारी की थी। लेकिन जिम्मेदारों की उपेक्षा के कारण यह अभियान सिर्फ कागजी बनकर रह गया। प्रचार-प्रसार के अभाव में क्षेत्रीय लोगों को इसका लाभ नहीं मिला। आयोजकों को भी अपेक्षित सफलता नहीं मिली। मेले के दूसरे दिन ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि, पशुपालन और स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मचारी सभागार में औपचारिकता पूरी करते दिखे। सिंचाई, बिजली और बैंक सहित कई अन्य विभागों के कर्मचारी दूर-दूर तक नजर नहीं आए।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी विकास कुमार मिश्र ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धूप के कारण काउंटर हॉल में स्थानांतरित कर दिए गए थे। सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक स्टॉलों पर कर्मचारी मौजूद रहे। हालांकि, मेले में किसानों और अधिकारियों की अनुपस्थिति चिंता का विषय बनी हुई है।