{"_id":"69b836a288b33b066f05d973","slug":"railway-station-canteen-runs-out-of-gas-passengers-are-not-getting-food-on-time-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-145185-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रेलवे स्टेशन कैंटीन की गैस खत्म, समय पर नहीं मिल रहा यात्रियों को भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रेलवे स्टेशन कैंटीन की गैस खत्म, समय पर नहीं मिल रहा यात्रियों को भोजन
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कैंट और धाम रेलवे स्टेशन स्थित आईआरसीटीसी की कैंटीन में इन दिनों गैस खत्म होने के कारण भोजन व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कैंटीन संचालकों को मजबूरी में इंडक्शन और इलेक्ट्रिक भट्टी के सहारे खाना और नाश्ता तैयार करना पड़ रहा है। हालांकि इससे काम चल तो रहा है, लेकिन बार-बार बिजली आने-जाने के कारण कैंटीन संचालन में दिक्कत आ रही हैं। ऐसे में यात्रियों को समय पर खाना-नाश्ता देने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कैंटीन में गैस खत्म होने के बाद से अधिकतर खाद्य सामग्री इंडक्शन पर तैयार की जा रही है।
कैंटीन मैनेजर अजय सिंह तोमर ने बताया कि बिजली की अनियमित आपूर्ति के चलते नाश्ता और भोजन समय पर तैयार करना मुश्किल हो रहा है, जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, धाम रेलवे स्टेशन पर भी लगभग यही स्थिति बनी हुई है। यहां मौजूद कैंटीन में इलेक्ट्रिक भट्टी की मदद से नाश्ता तैयार किया जा रहा है। यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी रोटी और कुछ अन्य ताजा खाद्य सामग्री नहीं मिलने से हो रही है। सामान्य दिनों में कैंटीन में थाली, रोटी-सब्जी और अन्य गरम भोजन आसानी से उपलब्ध रहता है, लेकिन गैस खत्म होने के बाद यह व्यवस्था प्रभावित हो गई है। हालांकि चाय, समोसा, कचौड़ी सहती कुछ अन्य आइटम इंडक्शन की मदद से बनाए जा रहे हैं।
गैस की किल्लत से खाने पीने की दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं
रेलवे स्टेशन स्थित आईआरसीटीसी कैंटीन में गैस की किल्लत होने बावजूद भी खाने-पीने की वस्तुओं के दाम पहले जैसे ही रखे गए हैं और इनमें कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। रेट लिस्ट के अनुसार 150 एमएल की स्टैंडर्ड टी बैग चाय 10 रुपये में मिल रही है। दो समोसे या दो कचौड़ी की कीमत 20 रुपये है। आलू बड़ा भी दो पीस 20 रुपये में उपलब्ध है। राजमा चावल या छोले चावल की प्लेट 50 रुपये में मिलती है, जबकि वेज बिरयानी की कीमत 70 रुपये है। इसके अलावा छोले भटूरे 50 रुपये, जनता खाना 15 रुपये, स्टैंडर्ड ब्रेकफास्ट (इडली-वड़ा) 35 रुपये और स्टैंडर्ड वेज मील 70 रुपये में उपलब्ध है। लेकिन रोटी युक्त पुरी थाली मौजदा नहीं मिल रही है।
Trending Videos