{"_id":"6a5e248944316675770b013b","slug":"ram-mandir-dispute-shobhnath-mishra-appointed-new-in-charge-of-ram-mandir-donation-counting-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर विवाद: शोभनाथ मिश्र राम मंदिर के नए गणना प्रभारी, चढ़ावे की गिनती फिर से दो शिफ्टों में शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर विवाद: शोभनाथ मिश्र राम मंदिर के नए गणना प्रभारी, चढ़ावे की गिनती फिर से दो शिफ्टों में शुरू
Mon, 20 Jul 2026 07:07 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 20 Jul 2026 07:07 PM IST
सार
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के सामने आने के बाद नए गणना प्रभारी की नियुक्ति की जा चुकी है। वहीं, चढ़ावे की गिनती दो शिफ्टों में शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
अयोध्या का राम मंदिर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की गिनती फिर से दो शिफ्टों में शुरू हो गई है। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शोभनाथ मिश्र को नया गणना प्रभारी नियुक्त किया है। यह कदम चढ़ावा चोरी के मामलों के बाद सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक के परीक्षण के बाद यह व्यवस्था लागू की गई है। प्रत्येक शिफ्ट में 10 से 12 लोगों का समूह गणना कार्य करेगा। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक पहली शिफ्ट और दोपहर दो बजे से शाम आठ बजे तक दूसरी शिफ्ट शनिवार से प्रभावी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- जीरो पॉवर्टी अभियान के पात्र परिवारों का बने अंत्योदय कार्ड, सभी योजनाओं से जोड़ा जाए
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- बाराबंकी वालों के 'दोनों हाथों में लड्डू', विकास और धार्मिक पर्यटन दोनों का लाभ मिल रहा
ट्रस्ट ने पर्यवेक्षण के लिए चार कर्मियों को तैनात किया है, जिनमें एक पूर्व सैनिक भी शामिल है। सुरक्षा प्रभारी कैप्टन केके तिवारी को गणना की दैनिक रिपोर्टिंग का वरिष्ठ प्रभारी बनाया गया है। पूर्व सैनिक एसपी दुबे, शेषमणि तिवारी और शोभनाथ मिश्र भी ट्रस्ट प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किए गए हैं।