{"_id":"6a5fb5a2a42a531fe00533a0","slug":"video-video-akhalsha-ka-garafatara-para-bhaugdhaka-sapaii-kaya-paratharashana-parata-karayalya-sa-nakal-chhaya-caraha-para-thaya-thharana-2026-07-21-1784657314","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अखिलेश की गिरफ्तारी पर भड़के सपाई, किया प्रदर्शन, पार्टी कार्यालय से निकल छाया चौराहे पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अखिलेश की गिरफ्तारी पर भड़के सपाई, किया प्रदर्शन, पार्टी कार्यालय से निकल छाया चौराहे पर दिया धरना
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दिल्ली में गिरफ्तारी की खबर मिलते ही सपाइयों का आक्रोश फूट पड़ा। मंगलवार शाम पार्टी कार्यालय पर जुटे कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट की ओर कूच करने लगे। इसी बीच पहुंची पुलिस ने सभी को छाया चौराहे पर ही रोक लिया। नाराज कार्यकर्ता चौराहे पर ही धरने पर बैठ गए और हंगामा करने लगे। कार्यकर्ता अखिलेश की रिहाई की मांग कर रहे थे।
सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री जंतर मंतर पर धरना दे रहे छात्रों के समर्थन में दिल्ली गए हुए थे, जहां पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस तरह से गिरफ्तारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्हें तत्काल रिहा नहीं किया गया तो सपाई आरपार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होंगे। करीब आधा घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार से समझा बुझाकर शांत कराया।
इस मौके पर पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, हिमांशू यादव, ताज बाबा राइन, अजय वर्मा, पूनम यादव, आशीष सिंह आर्यन, साफे जुबेरी, वीरेंद्र प्रधान, प्रीतम सिंह वर्मा, कामता यादव, अमित यादव आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।