{"_id":"6a5fb24ff1f9bc86160c51a2","slug":"outraged-sp-workers-staged-a-sit-in-protest-over-akhileshs-arrest-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-154450-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अखिलेश की गिरफ्तारी से आक्रोशित सपाइयों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अखिलेश की गिरफ्तारी से आक्रोशित सपाइयों ने दिया धरना
Tue, 21 Jul 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हिरासत में लिए जाने से भड़के सपाई मंगलवार देर रात धरने पर बैठ गए। शहर के पुलिस लाइन तिराहे पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव की अगुवाई में भारी संख्या में सपा के नेता और पदाधिकारी सड़क पर उतरे और दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर आक्रोश जताया। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काफी देर तक प्रदर्शन किया।
मालूम हो कि नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया। सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की देर रात लगभग 9:30 बजे के पुलिसलाइन तिराहे के पास से प्रदर्शन करते हुए धरना दिया।
धरने में समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जय सिंह राणा, वरिष्ठ सपा नेता अनूप सिंह के अलावा कई अलग-अलग विंग के पदाधिकारी शामिल रहे।
पदाधिकारियों ने अखिलेश यादव को तत्काल रिहा करने की मांग की और भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली पर आक्रोश जताया। मौके पर आए एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने सपा नेताओं को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों की सपा कार्यकर्ताओं से नोकझोंक भी हुई।