फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Mandir Dispute: Swift Dzire car recovered at the instance of accused Anukalp Mishra

राम मंदिर विवाद: आरोपी अनुकल्प मिश्रा की निशानदेही पर स्विफ्ट डिजायर कार बरामद, रामजन्मभूमि थाने में खड़ी

Thu, 09 Jul 2026 04:40 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 09 Jul 2026 04:40 PM IST
सार

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में रिमांड पर लिए गए आरोपी की स्विफ्ट डिजायर कार पुलिस ने बरामद कर ली है। वाहन का पंजीकरण आरोपी के पिता रविंद्र कुमार के नाम पर दर्ज है।

विज्ञापन
Ram Mandir Dispute: Swift Dzire car recovered at the instance of accused Anukalp Mishra
आरोपी अनुकल्प मिश्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच में पुलिस को एक और अहम सफलता मिली है। रिमांड पर लिए गए आरोपी अनुकल्प मिश्रा की निशानदेही पर स्विफ्ट डिजायर कार बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह कार 16 मई 2025 को गोरखपुर से खरीदी गई थी और 22 मई को अयोध्या आरटीओ कार्यालय में इसका पंजीकरण कराया गया था। वाहन का पंजीकरण आरोपी के पिता रविंद्र कुमार के नाम पर दर्ज है। बरामद कार को थाना रामजन्मभूमि परिसर में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा और करुणेश पांडे की 40 घंटे की रिमांड लेकर पूछताछ की थी। पूछताछ और निशानदेही के आधार पर लगातार साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इससे पहले आरोपी अविनाश शुक्ला के पास से बरामद हो चुकी है ब्रेजा कार। पुलिस अब मामले में अन्य संपत्तियों और रकम की बरामदगी की कार्रवाई भी आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपियों ने छपवाई थी फर्जी रसीद, ठगी की आशंका
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक फर्जी रसीद भी छपाई थी। यह रसीद आरोपियों के घर से बरामद हुई है। दावा किया जा रहा है कि इस रसीद के जरिए आरोपी श्रद्धालुओं व अन्य लोगों से धनराशि लेते थे और सीधे अपने पास रख लेते थे। काफी लंबे समय से यह खेल चलने की आशंका जताई गई है। इसकी पुष्टि के लिए सभी आरोपियों से बारी-बारी पूछताछ ल की जा रही है। हालांकि कितनी धनराशि अब तक लोगों ने इसके जरिए जुटाई है, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों से भी इसकी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed