{"_id":"6a4ccbc696665c56a5049593","slug":"ram-mandir-trust-treasurer-swami-govind-dev-giri-ji-maharaj-says-it-was-champat-rai-s-driver-who-did-all-this-2026-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: 'ड्राइवर की असावधानी से हुआ ये सब', चंपत राय के इस्तीफे पर ट्रस्ट कोषाध्यक्ष ने कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: 'ड्राइवर की असावधानी से हुआ ये सब', चंपत राय के इस्तीफे पर ट्रस्ट कोषाध्यक्ष ने कहा
Tue, 07 Jul 2026 03:29 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 07 Jul 2026 03:29 PM IST
सार
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी चंपत राय के इस्तीफे पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज ने कहा कि चंपत राय के ड्राइवर ने ही यह सब किया है। मुझे आशंका है कि ड्राइवर बाहरी लोगों से जुड़ा था।
विज्ञापन
राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी चंपत राय के इस्तीफे पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि चंपत राय का इस पूरे कांड से कोई चारित्रिक संबंध नहीं हो सकता। वे उन्हें 32 वर्षों से जानते हैं, इसलिए उनकी किसी लिप्तता की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
हालांकि, स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज ने स्वीकार किया कि कार्यपद्धति के बारे में चंपत राय असावधान रहे। उन्होंने एक अपराधी को अपना ड्राइवर रखा था, जिसके पास चाबियां थीं और वह सब कुछ नियंत्रित करता था। कोषाध्यक्ष को आशंका है कि ड्राइवर बाहरी लोगों से जुड़ा था और हो सकता है कि उसे ऐसा करने के लिए उकसाया गया हो। उन्हें अक्सर लगता है कि यह सब दूसरों की साजिश थी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति
स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज ने कहा कि यह सब मुख्य कार्यकारी अधिकारी के अभाव के कारण हुआ। देखरेख के काम के लिए पेशेवर नौकरशाहों द्वारा लाए गए अनुशासन की आवश्यकता होती है। इसलिए, ट्रस्ट एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करेगा। इसके लिए तीन नामों को चुनने और उनकी सिफारिश करने के लिए एक समिति बनाई गई है। ट्रस्ट उनमें से किसी एक को चुनेगा।

#WATCH | अयोध्या, उत्तर प्रदेश | श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी चंपत राय के इस्तीफे पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज ने कहा, "मैं जब ये कहता हूं कि वे(चंपत राय) निर्दोष हैं, तो मेरा मतलब है कि इस पूरे कांड के साथ उनका कोई… pic.twitter.com/6fGQsHVP7n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
गोपाल नागरकट्टे को हटाया गया
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने बताया कि ट्रस्ट के स्पेशल इनवाइटी सदस्य गोपाल नागरकट्टे को बैठकों में अब नहीं बुलाया जाएगा। गोपाल नागरकट्टे को पहले बैठकों में इनवाइटी के तौर पर बुलाया जाता था। उनके बारे में कोई और चर्चा नहीं हुई है।