पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SIT begins probe into land purchase by trust in Ram Mandir donation theft case documents summoned

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: दानपात्र मामले में बड़ा एक्शन, SIT ने शुरू की ट्रस्ट के भूमि खरीद की जांच; दस्तावेज तलब

Fri, 03 Jul 2026 02:11 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 03 Jul 2026 02:11 PM IST
सार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने ट्रस्ट के भूमि खरीद की जांच शुरू की है। टीम ने दस्तावेज तलब किए हैं। जांच टीम भुगतान प्रक्रिया की भी पड़ताल करेगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
SIT begins probe into land purchase by trust in Ram Mandir donation theft case documents summoned
SIT ने शुरू की ट्रस्ट के भूमि खरीद की जांच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर दानपात्र प्रकरण की जांच तेज हो गई है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने शुक्रवार को ट्रस्ट के भूमि खरीद से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल शुरू की है। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में ट्रस्ट की ओर से खरीदी गई जमीन, मकान, भुगतान प्रक्रिया और संबंधित अभिलेखों की जानकारी ली गई है। 

विज्ञापन


एसआईटी ने भूमि खरीद में शामिल गवाहों की सूची मांगी है। उन्हें भी तलब किए जाने की तैयारी है। जांच टीम भुगतान प्रक्रिया की भी पड़ताल करेगी। सूत्रों का कहना है कि भूमि खरीद से जुड़े कई अन्य लोगों से भी पूछताछ हो सकती है।
विज्ञापन


SIT ने बैंक कर्मचारियों को किया तलब

बताते चलें कि चढ़ावा चोरी मामले की जांच तेज हो गई है। SIT की टीम शुक्रवार सुबह गेस्ट हाउस से राम जन्मभूमि परिसर के लिए रवाना हुई। जांच के तहत आज भी परिसर में पूछताछ का दौर जारी रहेगा। SIT ने मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल के लिए बैंक कर्मचारियों को भी तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक कर्मचारियों से बंद कमरे में पूछताछ जारी है। टीम वित्तीय लेनदेन और अन्य दस्तावेजों से संबंधित पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।

पूछताछ का दायरा और बढ़ेगा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए बृहस्पतिवार को एसआईटी अयोध्या पहुंची थी। ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों चंपत राय, अनिल मिश्रा व गोपाल राव से करीब चार घंटे तक पूछताछ की। टीम ने चढ़ावे के ऑडिट से जुड़े दस्तावेज कब्जे में लिए और पदाधिकारियों से इससे जुड़े सवाल पूछे।



सूत्रों के अनुसार पूछताछ में कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं मिले जिससे आने वाले दिनों में पूछताछ का दायरा और बढ़ेगा। वहीं, पुलिस की आपराधिक जांच भी जारी है। इससे इन सभी पर अब पुलिस और एसआईटी का दोहरा शिकंजा कसेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed