{"_id":"69c526b520287684460a1d4e","slug":"six-laborers-defrauded-in-the-name-of-jobs-abroad-ayodhya-news-c-13-1-lko1121-1662071-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: विदेश में नौकरी के नाम पर छह मजदूरों से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: विदेश में नौकरी के नाम पर छह मजदूरों से ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा बाजार। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर छह मजदूरों से करीब 5.4 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर अदालत में प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला महाराजगंज क्षेत्र के रामपुर पुवारी माझा और काजीपुर माझा के मजदूरों से जुड़ा है।
अंबेडकरनगर के मांझा खड़गपुर निवासी रामू निषाद और रामजनम ने उन्हें मस्कट में मिस्त्री का काम दिलाने का झांसा दिया था। आरोपियों ने 90 हजार रुपये मासिक वेतन का लालच देकर प्रत्येक मजदूर से लगभग 90 हजार रुपये और उनके पासपोर्ट ले लिए। बाद में 16 नवंबर 2024 को उन्हें लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचने को कहा गया। मोबाइल पर वीजा और एयर टिकट की कॉपी भी भेजी गई थी। निर्धारित तिथि पर एयरपोर्ट पहुंचने पर पता चला कि भेजे गए वीजा और एयर टिकट दोनों फर्जी थे। इसके बाद जब पीड़ितों ने आरोपियों से अपने पैसे और पासपोर्ट वापस मांगे तो उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़ितों ने इस मामले की शिकायत थाना धनघटा (संत कबीर नगर), थाना महाराजगंज (अयोध्या) और अन्य अधिकारियों से भी की थी। हालांकि, इन शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 12 जनवरी 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या को भी पंजीकृत डाक से शिकायत भेजी गई। थानाध्यक्ष महाराजगंज राजेश सिंह ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos