{"_id":"6a6f6b00a628d5db0507ee2f","slug":"sp-targeted-at-ljps-dalit-chaupal-ayodhya-news-c-97-1-ayo1025-155308-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: लोजपा की दलित चौपाल में निशाने पर रही सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: लोजपा की दलित चौपाल में निशाने पर रही सपा
Sun, 02 Aug 2026 09:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 02 Aug 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
मुख्य अतिथि का स्वागत करते कार्यकर्ता व पदाधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल्कीपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने रविवार को दलित चौपाल और सदस्यता अभियान आयोजित किया। इस दौरान सपा और सांसद अवधेश प्रसाद पर जमकर निशाना साधा गया। कार्यक्रम मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के बारुन बाजार में जिला अध्यक्ष सर्वजीत कोरी के नेतृत्व में हुआ।
जमुई सांसद व उप्र प्रभारी अरुण भारती मुख्य अतिथि थे। उन्होंने आरोप लगाया कि चुने गए सपा सांसद संसद में ड्रामेबाजी करते हैं। भारती ने कहा कि सांसद को समाज से नहीं, बल्कि अपने परिवार से मतलब है। उन्होंने उदाहरण दिया कि सांसद ने अपने बेटे को विधानसभा का टिकट दिलाया। भारती ने सपा पर भ्रम फैलाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में संविधान और आरक्षण को खतरे में बताकर वोट लिए गए। लेकिन अब मतदाताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है, तो कोई उनसे मिलने नहीं गया। भारती ने मतदाताओं से अपने सांसद से सवाल करने का आग्रह किया।
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
प्रदेश प्रभारी अरुण भारती ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सामाजिक न्याय, समान अवसर और संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया गया। पार्टी का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक अपनी पकड़ मजबूत करना है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।