{"_id":"6a85f9009d934e0e0b018624","slug":"sub-inspector-on-patrol-dies-after-car-collides-with-trailer-ayodhya-news-c-13-1-lko1040-1881727-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: गश्त पर निकले उपनिरीक्षक की कार ट्रेलर से टकराई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: गश्त पर निकले उपनिरीक्षक की कार ट्रेलर से टकराई, मौत
Thu, 20 Aug 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
उपनिरीक्षक आकाश यादव की मौत के बाद पुलिस लाइंस में उपनिरीक्षक आकाश यादव के शव को कंधा देते एसएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीबाजार। अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर मंगलवार रात गश्त के दौरान पूराकलंदर थाने के उपनिरीक्षक मिर्जापुर निवासी आकाश यादव की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और गंभीर रूप से घायल उप निरीक्षक आकाश यादव की मौत हो गई। उनके साथ मौजूद कांस्टेबल प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसा हाईवे पर दौलतपुर के नौवां कुआं स्थित मौलवी की चक्की के पास हुआ। बताया जा रहा है कि गश्त के दौरान अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद उप निरीक्षक आकाश यादव को मृत घोषित कर दिया।
आत्महत्या मामले की जांच के बाद निकले थे गश्त पर
हादसे से पहले आकाश यादव पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव में 20 वर्षीय अंकिता चौरसिया की संदिग्ध मौत की जांच कर रहे थे। मंगलवार शाम करीब पांच बजे अंकिता का शव घर की छत के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका मिला था। सूचना पर उप निरीक्षक यादव फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जांच पूरी करने के बाद वह कांस्टेबल प्रदीप कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त पर निकले थे।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी अंतिम विदाई
पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद उप निरीक्षक आकाश यादव के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन लाया गया, जहां गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वर्ष 2023 बैच के उपनिरीक्षक आकाश यादव मूल रूप से मिर्जापुर के रहने वाले थे। अंतिम सलामी के बाद उनके पार्थिव शरीर को पैतृक जनपद मिर्जापुर के लिए रवाना कर दिया गया।
जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक
घटना की जानकारी मिलने पर अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद और भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता पुलिस लाइन पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पांडेय ने भी घटना पर शोक जताया। पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।
पांच भाइयों में सबसे छोटे थे आकाश यादव
हनुमतनगर। पूराकलंदर थाने में तैनात मृतक उप निरीक्षक आकाश यादव पांच भाइयों में सबसे छोटे थे इसलिए सबके दुलारे थे। मिर्जापुर जिले के थाना व गांव चील्ह के निवासी थे। इनके बड़े भाई मनीष यादव लखनऊ में प्लाटून कमांडर के पद पर हैं। दूसरे भाई मोहन यादव भी सरकारी नौकरी में हैं। तीसरे भाई आशीष यादव खेतीबाड़ी देखते हैं। पिता जगदीश प्रसाद यादव की कुछ वर्षों पहले मौत हो चुकी है। आकाश यादव वर्ष 2023-24 बैच के उपनिरीक्षक थे। उनकी पहली पोस्टिंग पूरा कलंदर थाना में ही हुई थी। दुर्घटना में आकाश यादव के मौत के बाद थाने में शोक है। हर जुबान पर सिर्फ आकाश यादव की ही चर्चा है।