सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Taught the techniques for making pasta, noodles, and millets

Ayodhya News: पास्ता, नूडल्स, मिलेट बनाने के गुर सिखाए

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 19 Mar 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
Taught the techniques for making pasta, noodles, and millets
विज्ञापन
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में चल रहे छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। मोटे अनाजों से पास्ता, नूडल्स, मिलेट्स बनाने का महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया।
Trending Videos

समापन अवसर पर कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कौशल प्रशिक्षण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। महाविद्यालय की अधिष्ठाता डा. साधना सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के पहले दिन मोटे अनाजों से मूल्य संवर्धित उत्पाद तैयार करने व स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। मोटे अनाजों से बने पास्ता, नूडल्स, बेकरी उत्पाद जैसे- बिस्किट, केक, तथा इडली, फरा, प्रिमिक्स आदि व्यंजन बनाना सिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवनाथपुर, पिठला, बवा तथा कुमारगंज की कुल 40 महिलाओं एवं किशोरियों ने प्रतिभाग किया। कुलपति ने प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया। डा. अनीशा वर्मा ने समस्त अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ तृप्ति वर्मा ने किया। इस मौके पर समस्त अधिष्ठाता, निदेशक एवं वैज्ञानिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed