{"_id":"69c23cb7a4926302120d54bc","slug":"video-ayathhaya-tana-thana-sa-gasa-saldara-naha-ejasa-btha-rahana-para-bhaugdhaka-upabhakata-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: तीन दिन से गैस सिलिंडर नहीं, एजेंसी बंद रहने पर भड़के उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: तीन दिन से गैस सिलिंडर नहीं, एजेंसी बंद रहने पर भड़के उपभोक्ता
शशि गैस एजेंसी पर पिछले तीन दिनों से गैस सिलिंडर की आपूर्ति ठप रहने और कार्यालय बंद रहने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को कई उपभोक्ताओं ने एजेंसी का घेराव कर दिया। हालात बिगड़ते देख मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और कार्यालय खुलवाकर केवाईसी व शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कराई।
बताया जा रहा है कि एजेंसी पर लगातार तीन दिन से गैस सिलिंडर नहीं पहुंचे, जबकि इस दौरान कार्यालय भी बंद रहा। ऐसे में केवाईसी कराने और सिलिंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा। मंगलवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर जुटने लगे कुछ ही देर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि वे पिछले कई दिनों से लगातार एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन न तो गैस मिल रही है और न ही सही जानकारी दी जा रही है। कुचेरा बाजार से आए रामतौल ने बताया कि वह दो दिन से लगातार आ रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। चौक बाजार निवासी सुनील कुमार ने कहा कि उन्होंने 15 दिन पहले गैस बुक कराई थी, लेकिन अब तक सिलिंडर नहीं मिला।
पटवारी पुरवा के अजय ने बताया कि उन्होंने 12 मार्च को गैस बुक कराई थी और डिलीवरी दिखा दी गई, लेकिन उन्हें अभी तक सिलिंडर नहीं मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद एजेंसी का कार्यालय खुलवाया गया, जहां कर्मचारियों ने केवाईसी की प्रक्रिया शुरू की। साथ ही उपभोक्ताओं को बाउचर दिए गए और उनकी शिकायतें दर्ज की गईं।
इससे पहले भी गैस सिलिंडर की आपूर्ति न होने के चलते एजेंसी का कार्यालय बंद रहा था। उस दौरान भी स्थिति बिगड़ने पर उपभोक्ताओं ने डायल 112 पर सूचना दी थी, जिसके बाद काम शुरू हो सका था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।