{"_id":"69c2432912f8ad5a000d9452","slug":"video-ayathhaya-karanae-sana-ka-rashhataraya-athhayakashha-bl-thana-dapata-saema-yaga-aathatayanatha-ka-kama-naha-karana-tha-raha-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फरसा बाबा की हत्या के मामले में हुई कार्रवाई पर असंतोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फरसा बाबा की हत्या के मामले में हुई कार्रवाई पर असंतोष जताया
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू ने अयोध्या पहुंचकर उत्तर प्रदेश की राजनीति पर तीखा बयान दिया। उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों नेता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ठीक से काम नहीं करने दे रहे हैं।
अम्मू ने मथुरा में फरसा बाबा की हत्या के मामले में हुई कार्रवाई पर असंतोष जताया और कहा कि योगी आदित्यनाथ भविष्य में देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। उन्होंने राम मंदिर निर्माण में प्रयुक्त पत्थरों को लेकर उठे सवालों और प्रयागराज में बटुकों की पिटाई की घटना पर भी नाराजगी जताई। इसे उन्होंने भगवा का अपमान करार दिया।
इसके साथ ही उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की भाषा पर भी आपत्ति जताई। अम्मू ने आरक्षण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग की और कहा कि 75 वर्षों में भी पिछड़े व अनुसूचित वर्ग का अपेक्षित विकास नहीं हो सका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।