सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The consecration of the 923rd Jina temple will take place

Ayodhya News: 923 पुत्र जिनमंदिर का होगा अनावरण

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 15 Jun 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
The consecration of the 923rd Jina temple will take place
जैन मंदिर में कार्यक्रम की जानकारी देती आर्यिका चंदनामती व स्वामी रवींद्रकीर्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी अयोध्या। भगवान ऋषभदेव दिगंबर जैन तीर्थ में 17 से 21 जून तक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नवनिर्मित 923 पुत्र जिनमंदिर और भगवान मुनिसुव्रतनाथ जिनमंदिर का लोकार्पण होगा। यह महोत्सव जैन धर्म के प्राचीन इतिहास को साकार करेगा।


आर्यिका चंदनामती ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव में 923 पुत्र जिनमंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। यह मंदिर भरत चक्रवर्ती के 923 पुत्रों के मोक्ष प्राप्त करने के इतिहास को दर्शाता है। सर्वोच्च जैन साध्वी गणिनीप्रमुख ज्ञानमती की प्रेरणा से यह मंदिर निर्मित हुआ है। 20वें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ का भी एक जिनमंदिर इसी परिसर में निर्मित हुआ है। 17 जून को भगवान मुनिसुव्रतनाथ का पंचकल्याणक भी मनाया जाएगा। महोत्सव का झंडारोहण 17 जून को सुबह 7.30 बजे प्रमोद जैन और अनीमा जैन के हाथों होगा। 21 जून को विभिन्न मंदिरों के सात शिखरों पर स्वर्ण कलशारोहण और ध्वजारोहण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन मंदिर के पीठाधीश रवींद्रकीर्ति स्वामी ने बताया कि पंचकल्याणक महोत्सव में गर्भकल्याणक, जन्मकल्याणक, दीक्षाकल्याणक, केवलज्ञान कल्याणक और मोक्षकल्याणक की क्रियाएं होंगी। लगभग 2000 श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होंगे। उनके लिए भोजन, आवास और सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। कमेटी के पदाधिकारीगण इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed