सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The General Manager inspected various stations through window trailing

Ayodhya News: महाप्रबंधक ने विभिन्न स्टेशनों का विंडो ट्रेलिंग कर किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 15 Mar 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
The General Manager inspected various stations through window trailing
अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते महाप्रबंधक।
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन, अयोध्या धाम जंक्शन और दर्शन नगर रेलवे स्टेशन पर
Trending Videos

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने रविवार को समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ सुनील कुमार वर्मा और मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) जयंत चौधरी के साथ विभिन्न स्टेशनों का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने रेल संरक्षा व्यवस्था, ट्रैक, सिग्नलिंग प्रणाली और संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने यात्री सुविधाओं, पार्किंग व्यवस्था, स्टेशन तक पहुंच मार्ग, सर्कुलेटिंग एरिया और स्टेशन परिसर के सुंदरीकरण से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान दर्शन नगर स्टेशन पर महाप्रबंधक ने ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर से रेल संचालन से जुड़े प्रश्न पूछकर उनके ज्ञान और कार्यकुशलता का परीक्षण भी किया। महाप्रबंधक ने अयोध्या धाम जंक्शन के द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed