{"_id":"6a3e5a18810a75f76a0c22f0","slug":"theft-of-ram-mandir-offerings-all-arrested-accused-produced-in-court-2026-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कोर्ट में पेश हुए सभी आरोपी, भेजे गए जेल; 79 लाख रुपये हुए बरामद, 5-6 SBI कर्मी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कोर्ट में पेश हुए सभी आरोपी, भेजे गए जेल; 79 लाख रुपये हुए बरामद, 5-6 SBI कर्मी शामिल
Fri, 26 Jun 2026 05:05 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 26 Jun 2026 05:05 PM IST
सार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी आरोपी कोर्ट में पेश किए गए। इस दौरान जिला न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सभी आरोपी कोर्ट से जेल भेजे गए।
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला एवं सत्र न्यायालय फैजाबाद में पेश किया गया। सुनवाई के बाद सभी आरोपियों को 29 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
आरोपियों को एसओजी प्रभारी अपनी टीम के साथ न्यायालय लेकर पहुंचे। इससे पहले सभी का पुलिस लाइन स्थित अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। पेशी के दौरान न्यायालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम) , सिविल जज जूनियर डिवीजन निवेदिता सिंह के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी पूरे समय न्यायालय परिसर में मौजूद रहे। पेशी के दौरान न्यायालय परिसर में आम लोगों की आवाजाही पर भी निगरानी रखी गई। कोर्ट में सुनवाई के बाद आठों आरोपियों को ले जाया गया। उन्हें अयोध्या जिला जेल भेज दिया गया। सभी को 29 जून तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया है।

सोमवार को फिर कोर्ट में किया जाएगा पेश
सीजेएम कोर्ट में अभियोजन अधिकारी केसी वर्मा ने बताया कि आठ आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है। उन्हें सोमवार तक के लिए रिमांड पर भेजा गया है। सोमवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। इनके पास से कुल 79 लाख 85 हजार 493 रुपये बरामद किए गए हैं। सुभाष के पास से पैसे नहीं मिले हैं। वह साज़िश में शामिल था।अन्य आरोपियों से अलग-अलग रकम बरामद की गई है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से जुड़ी स्पेशल कोर्ट आज नहीं बैठी थी। आज कामकाज का दिन नहीं था। चूंकि आज छुट्टी थी, इसलिए सोमवार तक की रिमांड दी गई है। शामिल लोगों में सरकारी कर्मचारी, सरकार से सैलरी पाने वाले लोग और SBI के पांच-छह कर्मचारी भी शामिल हैं।
#WATCH | Ayodhya, UP: KC Verma, Prosecution Officer for Ayodhya, CJM Court, says, "8 accused persons were arrested, and they have been remanded until Monday. They will be produced in court again on Monday. They have been placed in judicial custody. In total, ₹79,85,493 was… pic.twitter.com/ahfHPL2yKx
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 26, 2026