सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Travel Set to Become Even Easier: Passengers Receive New Modern Amenities

Ayodhya News: सफर होगा और आसान, यात्रियों को मिली नई आधुनिक सुविधाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 29 Mar 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Travel Set to Become Even Easier: Passengers Receive New Modern Amenities
वीडियो कांफ्रेंसिंग कार्यक्रम को देखते एयरपोर्ट कर्मचारी।
विज्ञापन
अयोध्या। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार की दिशा में नई व्यवस्थाओं का शुभारंभ किया गया। यह शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के नागरिक उड्डयन मंत्री ने राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से किया।
Trending Videos


नागरिक उड्डयन मंत्रालय और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में उड़ान यात्री भोजनालय, डिजी यात्रा प्रणाली, निःशुल्क इंटरनेट सेवा, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र और पुस्तकालय जैसी सुविधाएं यात्रियों को समर्पित की गईं। इन सुविधाओं के शुरू होने से यात्रियों को किफायती भोजन, कागजरहित और तेज यात्रा प्रक्रिया, बच्चों के मनोरंजन की व्यवस्था और पढ़ने के लिए पुस्तकों की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेगी। इससे यात्रियों की यात्रा अधिक सरल, आरामदायक और सुविधाजनक बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए निशुल्क इंटरनेट सेवा का भी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हवाई अड्डा निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि हवाई अड्डों पर आधुनिक सुविधाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed