सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two cars collide in Tarun, five seriously injured

Ayodhya News: तारुन में दो कारों की टक्कर, पांच गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 25 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Two cars collide in Tarun, five seriously injured
फोटो 03- हादसे के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया- संवाद - फोटो : टूंडला के ओईएफ में महाप्रबंधक को ज्ञापन देते कर्मचारी संघ के पदा​धिकारी संगठन
विज्ञापन
तारुन। प्राथमिक विद्यालय पारा गरीब शाह के सामने बुधवार दोपहर में दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर किया गया है।
Trending Videos

मिली जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर निवासी प्रतीक सिंह अयोध्या की ओर जा रहे थे। दूसरी कार में मैहर कबीरपुर निवासी विकास सिंह अपने परिवार के साथ अयोध्या से घर लौट रहे थे। अचानक स्कूल के सामने दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर तारुन थाने के आशीष यादव मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। आसपास के लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में विकास सिंह (55), पत्नी हेमा सिंह (52), सीमा सिंह (55 ), बिंदु सिंह और विवेक सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बिंदु सिंह और हेमा सिंह के पैर में फ्रैक्चर बताया गया है, जबकि अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं। सीएचसी तारुन में चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील प्रकाश यादव की टीम ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज दर्शननगर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed