फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP: Major changes in Ram Mandir Trust; Bhayyaji Joshi relieved of supervisory responsibilities; search for a n

UP: राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, भैयाजी जोशी भी पालक की जिम्मेदारी से मुक्त, नए संरक्षक की तलाश शुरू

Mon, 03 Aug 2026 03:01 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 03 Aug 2026 03:01 PM IST
सार

राम मंदिर ट्रस्ट में संगठनात्मक बदलावों का सिलसिला जारी है। पालक की जिम्मेदारी से भैयाजी जोशी को मुक्त कर दिया गया है और नए संरक्षक की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हाल के बदलावों के बाद ट्रस्ट के ढांचे को पुनर्गठित करने की कवायद तेज हो गई है।

विज्ञापन
UP: Major changes in Ram Mandir Trust; Bhayyaji Joshi relieved of supervisory responsibilities; search for a n
भैयाजी जोशी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बदलावों का दौर लगातार जारी है। महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र और गोपाल राव के दायित्व से हटने के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय पदाधिकारी भैयाजी जोशी को भी राम मंदिर के संगठन संरक्षक (पालक) की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, भैयाजी जोशी अब राम मंदिर के पालक की भूमिका में नहीं रहेंगे। वे अब तक ट्रस्ट की बैठकों में आमंत्रित सदस्य के रूप में भी शामिल होते रहे हैं और संगठन व ट्रस्ट के बीच समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। जानकारी के मुताबिक, अब राम मंदिर के नए पालक की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन

संभावित दावेदारों में सबसे आगे माना जा रहा

इस जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक वरिष्ठ प्रचारक के नाम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में कार्यरत एक वरिष्ठ प्रचारक का नाम संभावित दावेदारों में सबसे आगे माना जा रहा है, हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि चढ़ावा चोरी मामले के सामने आने के बाद से ट्रस्ट के भीतर लगातार संगठनात्मक बदलाव किए जा रहे हैं। पहले महासचिव चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्र और गोपाल राव के दायित्वों में परिवर्तन हुआ और अब भैयाजी जोशी को भी पालक की जिम्मेदारी से मुक्त किए जाने को इसी क्रम की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। नए पालक की नियुक्ति के बाद ट्रस्ट के संगठनात्मक ढांचे में और स्पष्टता आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed