फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP: Nripendra Misra calls theft of temple offerings a 'stigma', promises systemic improvements; temple constru

UP: नृपेंद्र मिश्र बोले- चढ़ावा चोरी 'कलंक', व्यवस्था में होगा सुधार; 20 जुलाई तक पूरा होगा मंदिर निर्माण

Sat, 11 Jul 2026 09:50 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 11 Jul 2026 09:50 AM IST
सार

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ने चढ़ावा चोरी की घटना को कलंक बताते हुए व्यवस्था में सुधार का भरोसा दिया। नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति प्रक्रिया जारी है। निर्माण कार्यों की समीक्षा के बाद शेष काम 20 जुलाई तक पूरा होने की उम्मीद जताई गई और गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया गया।

विज्ञापन
UP: Nripendra Misra calls theft of temple offerings a 'stigma', promises systemic improvements; temple constru
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने राम मंदिर में सामने आए चढ़ावा चोरी प्रकरण को "कलंक" बताते हुए कहा कि लंबे संघर्ष और आंदोलन के बाद रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। ऐसे में इस प्रकार की घटना हम सभी को छोटा महसूस कराती है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार किए जाएंगे ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अंतिम निर्णय करेगा

शनिवार को अयोध्या में पत्रकारों से बातचीत के दौरान नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि मंदिर के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति की संस्तुति के आधार पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अंतिम निर्णय करेगा।

विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि शनिवार को होने वाली बैठक पूरी तरह निर्माण कार्यों पर केंद्रित है। इस बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारी शामिल नहीं होंगे। बैठक में केवल निर्माण कार्य से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं और कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ परियोजना की प्रगति और शेष कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शेष निर्माण कार्य 20 जुलाई तक पूरे कर लिए जाएंगे

नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने राम मंदिर परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की थी। उन्होंने विश्वास जताया कि मंदिर परिसर में चल रहे शेष निर्माण कार्य 20 जुलाई तक पूरे कर लिए जाएंगे। साथ ही कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed