{"_id":"69c5273e250793e16b06414d","slug":"villagers-sensitized-about-the-goal-of-viksit-bharat-2047-ayodhya-news-c-13-1-lko1121-1662077-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ग्रामीणों को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ग्रामीणों को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर स्थित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई प्रथम के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों द्वारा ध्यान, प्रार्थना सभा और योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इसके बाद डाबा सेमर गांव में जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के बारे में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि विकसित भारत 2047 भारत सरकार का एक महत्वाकांक्षी और व्यापक दृष्टिकोण है, जिसका उद्देश्य स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूर्ण होने तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। पल्लव पांडेय ने ग्रामीण विकास के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी, वहीं डॉ. प्रभात सिंह ने दीनदयाल अंत्योदय योजना के बारे में विस्तार से बताया।
शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने गांव का सर्वेक्षण किया। बौद्धिक सत्र में स्वयंसेवकों के बीच युवा आज और कल विषय पर सामूहिक परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन स्वतंत्र त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर सीमा तिवारी, प्रशांत सिंह, रुचि पांडेय, श्रेया तिवारी, संजय मीणा, काजल वर्मा, रूपसी यादव, प्रज्ञा सिंह, निधि, स्वाति मिश्रा, सलोनी सिंह, सिद्धांत सिंह सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Trending Videos