{"_id":"6ae23aded687a023180b92ed","slug":"young-people-will-become-job-creators-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-162003-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नौकरी तलाशने नहीं, रोजगार देने वाले बनेंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नौकरी तलाशने नहीं, रोजगार देने वाले बनेंगे युवा
Wed, 28 Oct 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। नौकरी की तलाश करने के बजाय खुद का कारोबार शुरू कर दूसरों को रोजगार देने की सोच के साथ बुधवार को अवध विश्वविद्यालय में यूपी राइज का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने 20 से अधिक स्टार्टअप आइडिया पेश किए। इनमें से 15 को शॉर्टलिस्ट किया गया। प्रतियोगिता में कुशीनगर की टीम ग्रीन ग्रो ऑर्गेनिक फार्मिंग ने पहला स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि हिमेश मदान ने इसका शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने हर्बल फार्मेसी, रोबोटिक्स सिमुलेशन, छात्र आवास, मखाना ब्रांड, कृषि अपशिष्ट से जल उपचार और एग्रो-टूरिज्म जैसे विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम को अपना आइडिया प्रस्तुत करने के लिए सात मिनट मिले। ग्रीन ग्रो ऑर्गेनिक फार्मिंग को प्रथम पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये दिए गए, जबकि पोर्टेबल क्रिमेशन सेंटर दूसरे स्थान पर रहा। रैक्सर और ग्रेवॉटर ट्रीटमेंट विद एग्रो वॉटर बायोचार के आइडिया भी उल्लेखनीय रहे। कार्यक्रम में युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, यूपी स्टार्टअप फंड और यूपी स्किल मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।