{"_id":"6a0367fcfaf5e55bce0ff539","slug":"panic-in-chauki-khurd-10-days-have-passed-yet-police-remain-empty-handed-bhadohi-news-c-193-1-jon1041-154970-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी खुर्द में दहशत : 10 दिन बीते, पर पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी खुर्द में दहशत : 10 दिन बीते, पर पुलिस खाली हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। थानाक्षेत्र के चौकी खुर्द गांव में हुई सिलसिलेवार चोरी की वारदातों के दस दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। उच्चाधिकारियों के आश्वासनों के बावजूद खुलासे में हो रही देरी से ग्रामीणों में पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति रोष बढ़ गया है।
चौकी खुर्द में चोरों ने दो रातों में लगातार तीन घरों को निशाना बनाया था। 3 मई की रात चोरों ने अवधेश तिवारी के घर में छत के रास्ते प्रवेश किया। वहां से 1 लाख रुपये नकद और करीब 25 लाख रुपये के जेवर समेट लिए। जाग होने पर पीछा करने वाले ग्रामीणों पर फायरिंग करते हुए चोर फरार हो गए। उसी रात: चोरों ने लालता प्रसाद तिवारी के घर पर भी हाथ साफ किया और सोने की चेन व अंगूठी चोरी करने में सफल रहे।
अगले ही दिन 4 मई की रात चोरों ने फिर चुनौती दी और बड़े लाल यादव के घर से साढ़े तीन लाख रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी। वारदात के बाद मौके पर एडिशनल एसपी और क्षेत्राधिकारी ने मुआयना किया था। अधिकारियों ने जल्द खुलासे और चोरों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया था। लेकिन पुलिस की टीमें 10 दिन बाद भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी हैं।
गांव के अवधेश तिवारी, लालता तिवारी व बड़ेलाल यादव का कहना है कि गांव में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा का कहना है कि चोरी का खुलासा करने के लिए कई टीम लगाई गई है। जल्द ही चोरियों का खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos