फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्यकुंड समेत इन स्थानों पर जलेंगे दीप, वर्चुअल जुड़ेंगे करोड़ों भक्त, आतिशबाजी होगी खास आकर्षण

Thu, 22 Oct 2020 09:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 22 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
deepotsav in ayodhya will be very grand this year
दीपोत्सव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
अयोध्या में दीपोत्सव इस बार बेहद भव्य होगा। इसका विस्तार करते हुए पांच दिनों तक रामनगरी के साथ आसपास के पौराणिक स्थल भी दीपों की माला से सजेंगे। खास आयोजन राम की पैड़ी समेत श्रीरामजन्मभूमि, सूर्यकुंड, भरतकुंड, गुप्तारघाट, दशरथ समाधि स्थल तक होगा। प्रोजेक्शन मैपिंग के साथ आतिशबाजी खास आकर्षण होगी।


 
deepotsav in ayodhya will be very grand this year
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की योजना है कि राममंदिर के फैसले के बाद पहले दीपोत्सव में कई गुना दीप जलाकर नया इतिहास रचा जाए। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को डीएम की ओर से भेजी गई योजना में कोरोना को लेकर खास सतर्कता के सुझाव हैं। आम भक्तों को वर्चुअल माध्यम से साक्षी बनाने की तैयारी है। इस वर्ष 12 नवंबर से 16 नवंबर तक दीपोत्सव मनाने को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। राममंदिर फैैसले के बाद पहली बार होने जा रहे दीपोत्सव को पिछले वर्षों के मुकाबले अधिक भव्य बनाया जाना है। इसे लेकर नगर निगम समेत कई संस्थाओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।
deepotsav in ayodhya will be very grand this year
- फोटो : amar ujala
दीपोत्सव को लेकर मुख्यमंत्री से अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने विस्तृत प्रस्ताव भेजा है। 2017 में सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव की शुरुआत की थी। पहली बार उत्सव में 1.76 लाख मिट्टी के दीप जलाए गए। लेकिन यह रिकॉर्ड साल-साल टूटता गया और पिछले साल 5.51 लाख दीप जलाने का विश्व रिकॉर्ड बना था। इस साल राम की पैड़ी के घाटों की लंबाई 500 मीटर और बढ़कर मुख्य कार्यक्रम स्थल रामकथा पार्क होते हुए सरयू तक हो गई है, जिसे जगमग करना है। साथ ही 500 वर्षों बाद पहली बार श्रीराम जन्मभूमि में भी दीपोत्सव की भव्यता दिखेगी। डीएम के प्रस्ताव में गुप्तारघाट, भरतकुंड, सूर्यकुंड व दशरथ समाधिस्थल को भी शामिल किया गया है। दीपोत्सव के दौरान शहर में एलईडी लाइट बॉक्स लगाए जाएंगे। ये बॉक्स एक नए तरीके से क्षेत्र को रोशन करेंगे। शहर की सड़कों पर रथ पर सवार राम दरबार को दर्शाती एक आश्चर्यजनक जीवंत आकृति भी दिखाई देगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
deepotsav in ayodhya will be very grand this year
- फोटो : amar ujala
प्रोजेक्शन मैपिंग से दर्शाया जाएगा अयोध्या का महत्व
दीपोत्सव में प्रोजेक्शन मैपिंग के माध्यम से अयोध्या के महत्व को दर्शाया जाएगा। 15 मिनट के तीन से चार शो रोज होंगे। वहीं, छोटी दिवाली के दिन आतिशबाजी होगी। अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम को पहले ही राज्य मेला का दर्जा दिया जा चुका है। उधर, दीपोत्सव को लेकर शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी। 
विज्ञापन
deepotsav in ayodhya will be very grand this year
- फोटो : amar ujala
कोरोना संक्रमण के कारण इस बार आयोजन में ज्यादा सावधानियां बरती जा रही हैं। मुख्य कार्यक्रम कैसे संपन्न होगा? इस पर कई चक्रों की बैठक हो चुकी है लेकिन अभी कार्यक्रम की रूपरेखा नहीं तय हो पाई है। हालांकि कार्यक्रम पिछली बार से ज्यादा भव्य हो, इसकी तैयारियां की जा रही हैं। रामलला के दरबार में भी भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा अबकी बार होने जा रहा दीपोत्सव ऐतिहासिक होगा। - वेदप्रकाश गुप्ता, नगर विधायक, अयोध्या

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed