सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   100 Patients Receive Nutrition Kits

Ghazipur News: 100 मरीजों को मिली पोषण पोटली

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
100 Patients Receive Nutrition Kits
विज्ञापन
गाजीपुर। 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को जनपद में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम सीएमओ ट्रेनिंग हॉल में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रवि रंजन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान लॉर्ड्स डिस्टिलरी लिमिटेड के सहयोग से 100 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों को आवश्यक पोषण उपलब्ध कराकर उनके उपचार को प्रभावी बनाना और स्वास्थ्य में तेजी से सुधार सुनिश्चित करना है।
Trending Videos

इस अवसर पर डॉ. रवि रंजन ने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम में डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, विवेक सिंह, संजय सिंह यादव, सुनील कुमार, योगेन्द्र सिंह , राधेश्याम और एचएलएफपीपीटी के कोऑर्डिनेटर सौरभ सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed