सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   110 girls who did excellent work in the district were honored

Ghazipur News: जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 110 किशोरियों को किया सम्मानित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
110 girls who did excellent work in the district were honored
शहर के महुआबाग स्थित एक लॉन में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी को सम्मानित करते जिला प्रोबेशन अधिक
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के महुआबाग स्थित एक लॉन में बृहस्पतिवार को ग्रामीण विकास संस्थान की तरफ से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। इसमें संस्थान की तरफ से छह विशिष्ट श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 110 किशोरियों को सम्मानित किया गया।

संस्थान के निदेशक शमीम अब्बासी ने बताया कि, इस समारोह में ब्लॉक स्तर के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के साथ ही यूनिवर्सिटी तथा अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों की मेधावियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सरकारी सेवाओं में काउंसिलिंग और सहयोग के क्षेत्र में काम करने वाली किशोरियों के साथ ही वर्ष 2019 से अभीतक जागृति फेलोशिप से जुड़ी किशोरियों और संगठन के साथ बैठक कर जिले में जेंडर भेदभाव को समाप्त कर समाज में समानता करने वाली किशोरियों को भी गिफ्ट हैंपर और अनुभव प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। असिस्टेंट डायरेक्टर फरहीन ने कहा कि, हमारी बेटियां हमारा गौरव केवल एक नारा नहीं बल्कि यह एक संकल्प है। हम इन किशोरियों को ना केवल शैक्षणिक बल्कि, सामाजिक और व्यावसायिक रूप से सशक्त बनाना चाहते हैं। इसके पूर्व मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, महिला संरक्षण अधिकारी गीता विश्वास व अन्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अर्शी फातिमा, अमीर, वसीम अहमद, शाकिर, फैजान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed