{"_id":"6a3836e4bfe0607db9037a0b","slug":"encroachment-removed-in-amehta-to-open-up-a-village-access-path-drain-and-interlocking-paving-to-be-constructed-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-154631-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अमेहता में अतिक्रमण हटाकर खोला \nचकमार्ग, बनेगी नाली और इंटरलॉकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अमेहता में अतिक्रमण हटाकर खोला चकमार्ग, बनेगी नाली और इंटरलॉकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खानपुर। सैदपुर विकास खंड की अमेहता ग्राम सभा में अतिक्रमण की जद में रहे चकमार्ग और नाली को राजस्व विभाग की कार्रवाई के बाद रविवार को कब्जामुक्त करा लिया गया। सैदपुर की उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल हिमांशु पाठक की अगुवाई में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश कराई और सीमांकन के बाद लगभग 40 साल से हुए अतिक्रमण को हटवाया।
बताया कि चकमार्ग और नाली से कब्जा हटने के बाद अब गांव में लंबे समय से लंबित विकास कार्य शुरू हो सकेंगे। जिला पंचायत की ओर से 23.77 लाख रुपये की लागत से 544 मीटर लंबी नाली का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा ग्राम सभा निधि से 180 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क बनाई जाएगी।
ग्रामीणों के अनुसार, वर्षों से चकमार्ग और नाली पर कब्जा होने के कारण जल निकासी बाधित रहती थी और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। लोगों का कहना है कि नाली और सड़क बनने से गांव की बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा।
विज्ञापन
प्रशासन ने कहा कि सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि विकास योजनाओं को बिना किसी बाधा के धरातल पर उतारा जा सके।