{"_id":"6a3833aad33ff87539048dc1","slug":"youths-body-recovered-from-the-ganges-identity-not-established-ghazipur-news-c-313-1-gzp1020-154638-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गंगा नदी से युवक का शव निकाला, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गंगा नदी से युवक का शव निकाला, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जमानिया। स्थानीय नगर स्थित गंगा नदी पर बने पुल से किसी व्यक्ति के कूदने की चर्चा रविवार को उस समय सच साबित हो गई, जब पुल के पाए के पास नदी में एक अज्ञात युवक का शव उतराता मिला। शनिवार दोपहर गंगा पुल पर एक लावारिस साइकिल मिलने के बाद क्षेत्र में किसी अज्ञात व्यक्ति के नदी में कूदने की चर्चा शुरू हो गई थी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पुल के आसपास मौजूद लोगों तथा दुकानदारों से पूछताछ की। पुलिस ने नाव की सहायता से गंगा नदी में तलाश भी कराई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी।
रविवार दोपहर करीब दो बजे स्थानीय लोगों ने पुल के पाये के पास नदी में एक शव दिखाई देने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया।
प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसने नेवी ब्लू रंग का लोअर तथा आसमानी और काले रंग की शर्ट पहन रखी थी। शव के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला और न ही उसके पैरों में चप्पल थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों और परिस्थितियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।