सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   16 teachers, including three from Ghazipur, summoned to Lucknow

Ghazipur News: गाजीपुर के तीन समेत 16 शिक्षक लखनऊ तलब

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
16 teachers, including three from Ghazipur, summoned to Lucknow
विज्ञापन
गाजीपुर। गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर और आजमगढ़ समेत आठ जिलों के एक प्रधानाध्यापक, दो प्रभारी प्रधानाध्यापक और 13 सहायक अध्यापकों के नाम व अभिलेख एक जैसे पाए जाने के बाद शिक्षा विभाग में खलबली है। मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा निदेशक बेसिक ने संबंधित जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों और संबंधित शिक्षकों को पटल सहायकों के साथ 16 मार्च को लखनऊ तलब किया है।
Trending Videos

उधर, विभागीय सूत्रों का कहना है कि शासन की ओर से सूची जारी होने ओर उसमें जिले के तीन शिक्षकों के नाम सामने आने के बाद एक ने गुपचुप त्याग पत्र दे दिया है जबकि दो अन्य भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक बेसिक प्रताप सिंह बघेल ने इस संबंध में नौ मार्च को पत्र जारी किया है। पत्र में उल्लेख है कि जनवरी में मानव संपदा पोर्टल पर जांच के बाद गाजीपुर में तीन, वाराणसी में दो, जौनपुर में दो, आजमगढ़ में पांच, रायबरेली, सुल्तानपुर, बस्ती और सीतापुर जिले से एक-एक समेत 16 शिक्षकों को चिह्नित किया गया है। इनकी एक से अधिक आईडी मानव संपदा पोर्टल पर सक्रिय पाई गई है। अब मामले की जांच के लिए सभी को अपने मूल शैक्षिक और प्रशिक्षण प्रमाणपत्र, अंकपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और सेवा पुस्तिका सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है।
इन 16 शिक्षकों को बुलाया गया
शिक्षा निदेशक बेसिक की ओर से जारी सूची के अनुसार गाजीपुर जनपद में तैनात उच्च प्राथमिक स्कूल भाटौली की सहायक अध्यापक अनिता शुक्ला, कंपोजिट स्कूल, शाहपुर में तैनात हेडमास्टर दिग्विजय कुमार राय, बीएसए ऑफिस में तैनात हेडमास्टर श्रीकांत सिंह को बुलाया गया है।
वाराणसी जनपद के कंपोजिट स्कूल गैरहा के सहायक अध्यापक रवि प्रकाश मिश्रा, कंपोजिट स्कूल बरनी के सहायक अध्यापक श्रीकांत सिंह, आजमगढ़ जनपद के पीएस शाहिद के सहायक अध्यापक रवि प्रकाश मिश्रा, पीएस जोकहरा के सहायक अध्यापक सज्जन कुमार, तहबरपुर में तैनात स.अ. जयशंकर यादव को तलब किया गया है।
पीएस गरेरुआ के सहायक अध्यापक मनोज कुमार, पीएस नन्हूपुर के सहायक अध्यापक दिग्विजय कुमार राय, रायबरेली के सीएस तिकरण के सहायक अध्यापक सज्जन कुमार, जौनपुर के बीईओ सिकरारा में तैनात सहायक अध्यापक धीरेंद्र कुमार यादव, शाहगंज में तैनात सहायक अध्यापक जयशंकर यादव, सुल्तानपुर जनपद के बीईओ बालदिराई में तैनात सहायक अध्यापक धीरेंद्र कुमार यादव को तलब किया गया है। बस्ती जनपद में जेएचएस कुर्थिया में तैनात सहायक अध्यापक मनोज कुमार व सीतापुर जनपद के यूपीएस कोक्नामाउ कंपोजिट स्कूल की प्रभारी हेडमास्टर अनिता शुक्ला का नाम शामिल है।
मानव संपदा पोर्टल पर एक ही नाम, पिता के नाम और जन्मतिथि वाले शिक्षकों की एक से अधिक आईडी सक्रिय होने की सूचना शासन स्तर से मिली है। इस संबंध में 16 मार्च को संबंधित शिक्षकों को अपने मूल अभिलेखों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। -उपासना रानी वर्मा, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed