{"_id":"6a835bdefd458dca000464a7","slug":"218-complainants-appealed-on-samadhan-diwas-28-cases-resolved-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-158331-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: समाधान दिवस में 218 फरियादियों ने लगाई गुहार, 28 मामले निस्तारि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: समाधान दिवस में 218 फरियादियों ने लगाई गुहार, 28 मामले निस्तारि
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद तहसील सभागार परिसर में संपूर्ण समाधान के लिए रजिस्ट्रेशन कराते फरियादी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिले की तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। छह तहसीलों में 218 शिकायतें और प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 28 मामलों का समाधान किया गया। मुहम्मदाबाद तहसील में सबसे अधिक 67 शिकायतें पहुंचीं, इनमें आठ का मौके पर समाधान हुआ। मुहम्मदाबाद तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां कठउत गांव निवासी चंद्रपति राय ने सार्वजनिक रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि रास्ते पर बनी पक्की दीवार और गेट हटाने का न्यायालय की ओर से आदेश दिया जा चुका है।
इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। उनका कहना है कि उपजिलाधिकारी की ओर से नायब तहसीलदार और लेखपाल को कई बार निर्देशित किए जाने के बाद भी मौके पर कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
वहीं, यूसुफपुर निवासी चंद्रप्रभा गुप्ता पत्नी ओमप्रकाश गुप्ता ने मकान पर कथित कब्जे की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी उनके मकान में अनधिकृत रूप से रह रहे हैं। विरोध करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की गई।
विज्ञापन
बीच-बचाव करने पहुंचे पति ओमप्रकाश को भी मारकर घायल करने का आरोप लगाया। घटना के संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज है। चंद्रप्रभा के अनुसार एसडीएम कार्यालय से मकान खाली कराने संबंधी आदेश और रिपोर्ट होने के बावजूद अब तक मकान खाली नहीं कराया गया। उन्होंने मकान खाली कराने और न्याय दिलाने की मांग की। संवाद