सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   50,000 Devotees Offer Prayers at Maa Kamakhya Temple

Ghazipur News: मां कामाख्या मंदिर में 50 हजार भक्तों ने किए दर्शन, गूंजे जयकारे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
50,000 Devotees Offer Prayers at Maa Kamakhya Temple
मां कामाख्या धाम परिसर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन मातारानी के कालरात्रि स्वरूप के दर्शन-पूजन के लिए देवी मंदिरों में दिन भर भक्तों की कतार लगी रही। भक्तों ने नारियल, चुनरी, फल-फूल आदि अर्पित कर विधि-विधान से शक्ति की आराधना की। भोर में आरती के बाद शुरू हुआ दर्शन-पूजन का क्रम देर रात तक चलता रहा।
Trending Videos

गहमर क्षेत्र स्थित कामाख्या धाम मंदिर में करीब 50 हजार भक्तों ने मत्था टेककर मन्नतें मांगीं। मंदिर परिसर दिन भर जयकारों से गूंजता रहा। घरों में कलश स्थापना कर श्रद्धालु सुबह और शाम विधिवत पूजा-अर्चना कर रहे हैं। वहीं, शहर के मिश्रबाजार, महुआबाग, नवापुरा, स्टेशन रोड, सकलेनाबाद, गोराबाजार, नवाबगंज, रौजा, अष्टभुजी कॉलोनी, कालीधाम सहित अन्य मंदिरों में भी दिन भर दर्शन-पूजन की धूम रही। भक्तों ने दुकानों से नारियल, प्रसाद और चुनरी खरीदकर माता के चरणों में अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में महिला और पुरुष भक्तों की लंबी कतार लगी रही। परिसर स्थित भैरवनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां दर्शन-पूजन के साथ मुंडन संस्कार भी संपन्न होते रहे। महंत आकाशराज तिवारी ने बताया कि लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया।
इसके अलावा मुहम्मदाबाद तहसील स्थित मनोकामना देवी मंदिर, करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्टहरणी भवानी, अमवा की सती मइया, बहादुरगंज स्थित मां चंडी, रेवतीपुर स्थित मां भगवती, सैदपुर स्थित मां काली मंदिर, देवकली के चकेरी धाम स्थित दुर्गा मंदिर, बहरियाबाद स्थित टड़वा भवानी, दिलदारनगर स्टेशन स्थित सायर माता, सादात स्थित मां काली मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों और घरों में भी मातारानी की विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed