{"_id":"69ca18423497f8f1a20fbc0e","slug":"video-football-in-ghazipur-jeavpur-wins-4-1-in-opening-match-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में फुटबॉल...उद्घाटन मुकाबले में जीवपुर 4-1 से विजयी, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में फुटबॉल...उद्घाटन मुकाबले में जीवपुर 4-1 से विजयी, VIDEO
सुहवल के ईजरी गांव के खेल मैदान पर बजरंगी स्पोर्टिंग क्लब की तत्वावधान रविवार को जिला स्तरीय पुरूष फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में जीवपुर ने 4-1 से गंगाधाम आश्रम रघुनाथपुर हराकर प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश किया।
मैच के 15वें मिनट में ही जीवपुर ने खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए मैच पहला गोल दागकर स्कोर 1-0 कर दिया। इसके 20 मिनट बाद ही रघुनाथपुर ने भी शानदार वापसी करते हुए मैच के 35वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मध्यांतर तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 रहा। दूसरे हॉफ में जीवपुर की टीम के खिलाड़ियों ने 56वें, 82वें और 87वें मिनट में गोलकर टीम को 4-1 से उद्घाटन मुकाबले को अपने नाम कर किया। मुकाबले में निर्णायक की भूमिका नंदू यादव ने निभाई, जबकि कमेंट्रेटर मुलायम यादव रहे।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के तहसील अध्यक्ष बबलू यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर विशाल यादव, लालू यादव, उपेंद्र यादव, निखिल यादव, अजय यादव आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।