सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   538 Schools in the District Declared 'Nipun Vidyalayas'

Ghazipur News: जिले के 538 स्कूल निपुण विद्यालय घोषित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
538 Schools in the District Declared 'Nipun Vidyalayas'
विज्ञापन
गाजीपुर। प्राथमिक शिक्षा में सुधार के लिए जिले में निपुण भारत मिशन संचालित किया जा रहा है। इस मिशन के तहत निपुण आकलन परीक्षा का आयोजन ‘परख’ ऐप के माध्यम से कराया गया था। शिक्षा सत्र 2025-26 में जिले के 1843 विद्यालयों को मिशन में शामिल किया गया था। इनमें से 538 विद्यालयों को निपुण घोषित किया गया है, जो करीब 30 प्रतिशत है। जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) सर्वजीत यादव ने बताया कि बाराचवर के 123 विद्यालयों में 49 विद्यालय निपुण घोषित हुए हैं।
Trending Videos

इसी तरह भदौरा में 93 में 31, भांवरकोल में 91 में 21, बिरनो में 80 में 24, देवकली में 131 में 52, सदर ब्लॉक में 109 में 26, करंडा में 87 में 19, कासिमाबाद में 129 में 42, मनिहारी में 119 में 29 और रेवतीपुर में 82 में 30 विद्यालय निपुण घोषित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सादात में 118 में 11, सैदपुर ब्लॉक में 148 में 30, जखनिया में 138 में 54 और जमानिया में 116 में 48 विद्यालय निपुण घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नगर क्षेत्र के बहादुरगंज में 3 में 3, दिलदारनगर में 2 में 1, नगर क्षेत्र गाजीपुर में 25 में 4, जंगीपुर में 2 में 1, मुहम्मदाबाद में 4 में शून्य, सादात नगर में 4 में शून्य, सैदपुर नगर में 5 में शून्य तथा जमानिया नगर में 4 में 2 विद्यालय निपुण घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed