सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenager Dies of Electrocution While Setting Up Tent

Ghazipur News: टेंट खोलते समय करंट लगने से किशोर की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Teenager Dies of Electrocution While Setting Up Tent
विज्ञापन
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कमसड़ी गांव में मंगलवार की सुबह करंट लगने से मनीष राम (16) की मौत हो गई। ग्राम प्रधान बंसत यादव ने बताया कि मनीष राम गांव में टेंट का काम करता था। सुबह वह गांव में लगे टेंट को खोल रहा था। इसी दौरान टेंट के लोहे के खंभे में अचानक बिजली का तार छू गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए बलिया जनपद के रसड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos

जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मनीष चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी। पिता का साया पहले ही उठ चुका था। बड़ा भाई दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है, जबकि अन्य भाई घर पर रहकर मेहनत-मजदूरी कर परिवार का सहारा हैं। ऐसे में मनीष की असमय मौत ने परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है। मां पार्वती का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed