सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thieves break through window grille to enter house, make off with jewelry worth lakhs

Ghazipur News: जंगला तोड़कर घर में घुसे चोर, लाखों के गहने ले गए

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Thieves break through window grille to enter house, make off with jewelry worth lakhs
विज्ञापन
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के डाही गांव में चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए एक मकान को निशाना बना लिया। चोर खिड़की तोड़कर घर में घुसे और अलमारी में रखे गहने चोरी कर भाग गए।
Trending Videos

पीड़ित विनोद सिंह ने बताया कि 15 मार्च की रात वह परिवार के साथ घर के एक कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान चोर दूसरे कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुए और सोने का हार-सेट, चैन, चार अंगूठियां, नथिया, मंगलटिका समेत चांदी की दो पायल उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने सोमवार की देर शाम थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज नारायण ने बताया कि अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed